Sahitya Samhita

Sahitya Samhita Journal ISSN 2454-2695

Ticker

6/recent/ticker-posts

सेहतमंद खाने में लोगों की पहली पसंद बन रहे है चिया के बीज


दोस्तों दरअसल वर्तमान में चिया के बीज बहुत तेजी से ट्रैंड में आ रहे है इनका लोगों में क्रेज इस हद तक है कि अब ये धीरे - धीरे भोजन के मामले में लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे है।




हम आपको बता दें कि इन बीजो में ओमेगा -3 फैटी ऐसिड और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अतिरिक्त यह विटामिंस, मिनरल तथा एंटी ऑक्सीडेंट से भी युक्त होते हैं। इसी कारण चिया के बीज ना कि केवल शरीर को पोषण प्रदान करते हैं बल्कि विभिन्न प्रकार के रोगों जैसे कि कार्डियोवस्कुलर रोग,  पाचन संबंधित विकारों तथा हाइपरटेंशन से लड़ने में भी सहायता करते हैं ।






आखिर क्या होते है चिया के बीज :- यह बीज साल्विया हिसपैलिका  नाम के पौधे में पाए जाते है, अक्सर इन्हें चिया के बीजों के नाम से भी जाना जाता है। छोटे से दिखने वाले यह एनर्जी से भरपुर एवं सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते है। आप इस बात का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि इसका नाम ही प्राचीन मायन के उस शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ मजबूती एवं ताकत है। इनका आकार दिखने में थोड़ा अंडाकार सा होता है।





क्या कहता है चिया के बीजो का इतिहास :- इतिहास में यदि चिया के बीजो की बात करी जाए एज़्टेक जनजाति के लोगों ने सबसे पहले मैक्सिको एवं ग्वाटेमाला में चिया के बीजो की खेती शुरू की गयी थी. 



ऐसा कहा जाता है कि इन अमेरिकी भारतीय जनजातियों में चिया के बीजों के इन एनर्जी प्रदान करने वाले औषधिय गुणों के कारण ही इन्हें पौधौ में पवित्र माना जाता था तथा उस जनजाति के एज़्टेक पंडितो को दक्षिणा स्वरूप  दान में भी दिया जाता था.



इस समय वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका तथा मध्य अमेरिका में चिया के बीजों की खेती करी जाती है। चिया के बीजो की खेती यहाँ लंबे समय से की जा रही है एवं इससे सेहत को कई प्रकार के फायदे भी मिलते हैं।





चिया के बीजों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें :-

 चिया के बीजों का वानस्पतिक नाम साल्विया हिसपैलिका है।

• यह बीज के पौधे लेबिएटी कुल से है।

• यूं तो चिया के बीजों को प्राप्त करने के लिए खेती की शुरुआत गवालेमाटा और मैक्सिको में की गई थी परंतु वर्तमान में व्यावसायिक रूप से इसकी खेती बोल्विया, इक्वाडोर, अर्जेंटीना, निकारागुआ, ऑस्ट्रेलिया, पेरू तथा सयुंक्त राज्य में भी करी जाती है।

• इन बीजो को आम बोलचाल की भाषा में साल्विया चिया और मैक्सिकन चिया के बीजों के नाम से भी जाना जाता है।






कैसे करें चिया के बीजों का सेवन :- वैसे तो आप किसी भी समय चिया के बीजों का सेवन कर सकते हैं परंतु चिया के बीजों का सेवन करने का सही  समय हमारे शरीर की आवश्यकता के अनुसार तय होता है। जैसे यदि हम अपना वजन कम करना चाहते है या अपनी भूख में सुधार करना चाहते है तो हम इसे सूबह खाली पेट खा सकते है साथ ही इसे सादा जल एवं किसी स्वादिष्ट पेय में भी मिलाकर पिया जा सकता है। और यदि हम कसरत करने से पहले चिया के बीजों का सेवन करते है तो इससे हम लंबे समय तक खुद को तरोताजा या हाइड्रेटेड रख सकते है।