Sahitya Samhita

Sahitya Samhita Journal ISSN 2454-2695

Hindi Articles

6/recent/ticker-posts

सिनेमा और समाज: सिनेमा में विभिन्न सामाजिक मुद्दों का प्रतिनिधित्व Cinema and Society

Citation

बाला, . विजया ., & पांडे, . गोविंद . जी . (2026). सिनेमा और समाज: सिनेमा में विभिन्न सामाजिक मुद्दों का प्रतिनिधित्व. Sahitya Samhita, 12(2), 11–18. https://doi.org/10.26643/rb.v118i11.10039

-विजया बाला (शोध छात्रा)

                                             -डॉ. गोविंद जी पांडे (प्रोफ़ेसर)

 

शोध सार: भारतीय अभिनेत्री, कीर्ति कुल्हारी ऐसा कहती है की, ‘सिनेमा समाज का प्रतिबिंब है और, ज्यादातर मामलों में, एक दर्पण बनने की क्षमता रखता है और केवल समस्याओं को दिखाता है बल्कि समाधान भी देता है और उन्हें महत्वपूर्ण चेहरों और आवाजों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचIने में मदद करता है।‘ सिनेमा, एक कला के रूप में, लंबे समय से सामाजिक धारणाओं को प्रतिबिंबित करने और आकार देने की अपनी क्षमता के लिए पहचाना जाता है। मनोरंजन से परे, फिल्में विभिन्न सामाजिक मुद्दों को संबोधित करने और उनकी खोज करने के लिए एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में काम करती हैं। सिनेमा और समाज के बीच इस रिश्ते का एक प्रमुख पहलू स्क्रीन पर सामाजिक मुद्दों का प्रतिनिधित्व है। फिल्मों में हाशिए पर मौजूद समुदायों पर प्रकाश डालने, अन्याय को उजागर करने और प्रचलित सामाजिक मानदंडों को चुनौती देने की क्षमता है। 21वीं सदी के हिंदी सिनेमा में महिलाओं की बदलती भूमिका महत्वपूर्ण अकादमिक अध्ययन का विषय रही है, महिला पात्रों का चित्रण बदलते सामाजिक परिदृश्य को प्रतिबिंबित करने के लिए विकसित हुआ है। कुछ फिल्में रूढ़िबद्ध धारणाओं और प्रमुख विमर्शों को चुनौती देती हैं। उदाहरण के लिए, शुभ मंगल जया सावधान, टॉयलेट एक प्रेम कथा और आर्टिकल 15 ने अपराध, महिला उत्पीड़न और नशीली दवाओं के सेवन जैसे संवेदनशील मुद्दों को संबोधित किया है। सिनेमा किसी समाज की सामाजिक स्थितियों के बारे में धारणा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

बीज शब्द: नारी मुक्ति, बेरोजगारी, ग्रामोत्थान, जनसंख्या, दलित, प्रेस की स्वतन्त्रता, दहेज प्रथा

 


मूल आलेख:

 

नारी मुक्ति : नारी की भूमिका द्वितीय पंक्ति की रहती है I नारी को भी मोर्चे अर्थात् प्रथम पंक्ति पर होने का उतना ही अधिकार है जितना कि पुरुष को I हमारे समाज में नारी की स्थिति वह नहीं है जो होनी चाहिए I जन्म से ही लड़का और लड़की के मध्य हमारे समाज के अधिकतर परिवारों में भेद किया जाता है I परिवार में प्राप्त पौष्टिक आहार का बड़ा भाग लड़के को चला जाता है I उसके शिक्षा एवं उन्नति के अन्य अवसरों के मामलों में अधिक ध्यान दिया जाता है I जैसे-जैसे बच्ची बड़ी होती जाती है प्रतिबन्धों की जंजीरें उस पर बराबर कड़ी और कड़ी होती जाती हैं I विवाह के बाजार में उसको केवल एक वस्तु की तरह समझा जाता है I दहेज के सौदे व्यापार के सौदों की भाँति तय किए जाते हैं; जो अपर्याप्त दहेज लाती हैं उनको भाँति-भाँति के कष्ट सहने पड़ते हैं और कभी- कभी मृत्यु भी I परिवार में बच्च्ची का जन्म एक निराशा का अवसर होता है, जबकि लड़के का जन्म आनन्द और उत्सव मनाने का I सामाजिक जीवन का रथ एक पहिए से नहीं चल सकता, किन्तु फिर भी जाने क्यों दूसरे पहिए के महत्व की पहचान कम क्यों है ? क्या वह समाज जिसमें महिलाओं को ऐसा समझा जाता है, उन्नति कर सकता है ? महिलाएं जनसंख्या का लगभग आधा भाग होती हैं I यदि यह आधा भाग अविकसित रह जाए, उसकी बढ़ोत्तरी बीच में ही रुक जाए और जिसको जीवन को सम्पूर्ण बनाने वाले अवसरों के उपभोग की कमी हो तो ऐसे समाज से यह आशा करना अव्यावहारिक है कि वह अपनी पूर्ण क्षमताओं का विकास कर सकेगा I भारत में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में हम महान महिलाओं के नामों से परिचित हैं; गार्गी, लोपामुद्रा, रजिया, रामाबाई, झाँसी की रानी, सरोजिनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित उन सुविख्यात महिलाओं की पंक्ति में से कुछ के नाम हैं जिन्होंने विभिन्न युगों में इतिहास के पन्नों को सजाया है, लेकिन ये वे महिलाएं थीं, जोकि उस समय के माहौल से भी अधिक महान् थी I जिन्होंने उन प्रतिकूल परिस्थितियों को ही चीरकर रख दिया था जो उनके रास्ते में उपस्थित हुई I यदि कहीं हमने महिलाओं के विकास के रास्ते में कृत्रिम बाधाएं खड़ी की होती तो हमारा समाज अधिक पुष्ट, शक्तिशाली, अधिक जीवन्त और अधिक विकासोन्मुख होता I अब भी बहुत देर नहीं हुई है, आइए हम नारी को वह स्थान प्रदान करें जिसकी वह अधिकारिणी है, उसे प्रतिष्ठा और समानता का दर्जा, आदर और पहचान प्रदान करें I आजादी के बाद से हमने निश्चय ही इस दिशा में सोचना और कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है, अनेक विधिक उपायों द्वारा हमने उनको शोचनीय स्थिति के दलदल से निकालने का प्रयास किया है I

16 सितंबर 2016 में रिलीज हुई फिल्म पिंक जो अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित है, यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी (मीनल अरोड़ा, फलक अली और एंड्रिया) हैं। छेड़छाड़ का शिकार होने के बाद मीनल अपने दोस्तों के साथ एक राजनेता के भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश करती है। जब अगले मामले में धांधली हो जाती है, तो सेवानिवृत्त वकील दीपक उन्हें मामला लड़ने में मदद करते हैं। "पिंक" एक समकालीन युवा-केंद्रित फिल्म है, जो आज की युवा महिलाओं की पसंद और उनका सम्मान करने के बारे में एक मजबूत सामाजिक रूप से प्रासंगिक संदेश देती है। "पिंक" महिलाओं के बारे में एक विचारोत्तेजक फिल्म है, जो समाज के लिए प्रासंगिक संदेशों से भरपूर है I "पिंक" फिल्म का समाज पर प्रभाव दोनों लिंगों के लिए जीवन का सबक है।पुरुषों को अस्वीकृति को संभालना सीखना चाहिए और दूसरे व्यक्ति के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। अगर कोई लड़की आपके करीब नहीं आना चाहती तो इसे अहंकार का मुद्दा बनाएं। हमारे समाज में लड़कियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें अजनबियों से अधिक मित्रता नहीं करनी चाहिए। इस फिल्म के सबसे मशहूर डायलॉग, "नो मीन्स नो" जिसका अर्थ है, 'हमें अपने बेटों को यह सिखाना चाहिए कि 'नो' का मतलब 'नो' होता है, चाहे वह आपकी गर्लफ्रेंड हो पत्नी हो या सेक्स वर्कर।'

बेरोजगारी की समस्या: रोजगार व्यक्ति की आधारभूत आवश्यकता है। ईश्वर ने हमें मस्तिष्क, हाथ, पाँव, दिमाग की अनेक शक्तियाँ, हृदय और भावना प्रदान की हैं जिससे कि उनका पूर्ण सदुपयोग दिया जा सके और मनुष्य आत्म-सिद्धि प्राप्त कर सके I यदि ऊपर वर्णित शक्तियों का प्रयोग करने के लिए हमारे पास अवसर ही नहीं है, तो बहुत-सी समस्याएँ खड़ी हो जाती हैं I इस प्रकार ऐसे समाज में, जिसमें रोजगार की समस्या जटिल है, उसमें निराशा, अपराध और अविकसित व्यक्तित्व भी होंगे, भारत लगभग इसी प्रकार की परिस्थिति से गुजर रहा है I यहाँ बेरोजगारी की समस्या बड़ी जटिल हो गई है I भारत में बेरोजगारी की समस्या के कई कारण हैं I पहला कारण है तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या I जिस अनुपात में जनसंख्या बढ़ती है, उस अनुपात में सरकार नौकरियों का सृजन नहीं कर पाती I द्वितीय, हमारी दूषित शिक्षा व्यवस्था ने भी समस्या को उलझा दिया है I हम रोजगारपरक शिक्षा को प्रारम्भ नहीं कर पाए हैं और उद्योग के साथ शिक्षा का तालमेल ही बैठा पाए हैं I बेरोजगारी की समस्या का शीघ्र-से-शीघ्र हल निकालना होगा I सबसे बड़ी आवश्यकता मानव-शक्ति का नियोजन है I हमें अपने नवयुवक और नवयुवतियों को रोजगार परक और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करनी होगी I त्वरित औद्योगीकरण और कुटीर उद्योगों के लिए उचित प्रोत्साहन की आवश्यकता है I काफी संख्या में प्रत्येक गाँव, कस्बा और शहर में लघु स्तर के एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना से रोजगार के असंख्य अवसर खिलेंगे I

1954 में रिलीज हुई फिल्म नौकर’ जो बिमल रॉय’  द्वारा निर्देशित है, यह फिल्म एक बेरोजगार रतन कुमार चौधरी की कहानी है, जो बंबई में नौकरी पाकर बहुत खुश है और कलकत्ता की अपनी प्रेमिका सीमा से शादी करने का सपना देखता है। हालाँकि, कंपनी में शामिल होने से कुछ समय पहले, उसने नियुक्ति पत्र खो दिया। ये फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा पुरुष के बारे में है जो अधिकांश अन्य युवा पुरुषों की तरह हैं, लड़के से पुरुष बनने की कोशिश करना, परीक्षणों और कठिनाइयों का सामना करना, जब भी संभव हो उन पर हंसने की कोशिश करना। रतन, जो कलकत्ता में रोजगार पाने के लिए अपना गाँव, बूढ़ी माँ और बीमार बहन को छोड़ देता है, लेकिन अंततः अन्य बेरोजगार युवाओं से भरे एक छोटे से किराये के अपार्टमेंट में पहुँच जाता है। यह उस कठिन समय के बेरोजगार लेकिन शिक्षित युवाओं की परस्पर विरोधी मनोदशा को बखूबी दर्शाता है। यह आज़ादी के बाद के दौर की बेरोज़गारी और पूंजीवादी व्यवस्था की निरंकुश संस्कृति पर खूबसूरती से सामाजिक टिप्पणी करता है। बिमल रॉय का निर्देशन पटकथा में यथार्थता लाता है जबकि किशोर कुमार गंभीर और जोरदार अभिनय करते हैं। यह सामाजिक और आर्थिक असमानता के संदर्भ में भारतीय समाज की संरचनात्मक समस्याओं के पहलुओं पर प्रकाश डालता है। यह उस अमानवीयकरण का भी प्रतिनिधित्व करता है जो ये समस्याएं उत्पन्न करती हैं, पूरे जीवन, परिवारों और आशाओं को छीन लेती हैं।

ग्रामोत्थान: भारत एक कृषि प्रधान देश है I भारत की लगभग तीन-चौथाई जनसंख्या गाँवों में रहती है I ग्रामीण भारत ही वास्तव में भारत की शक्ति एवं समृद्धि का निर्धारण करता है, किन्तु दुर्भाग्य से हमारे गाँवों ने शताब्दियों की उपेक्षा सहन की है I नतीजा यह है कि हमारे गाँवी की साधारण दशा सन्तोषप्रद नहीं है I आजादी प्राप्ति के 78 वर्ष बाद भी हम ग्रामीण और शहरी जीवन के अन्तर को कम करने में सफल नहीं हुए I निःसंदेह हमारे गाँवों द्वारा बहुत प्रगति की गई है, किन्तु इतनी नहीं जितनी कि की जा सकती थी I बहुत ही महत्त्वपूर्ण कारणों में से एक कारण ग्रामीण जनता की व्यापक निरक्षरता है I लगभग 50 प्रतिशत ग्रामीण लोग अब भी निरक्षरता और अज्ञान के अँधेरे में लिपटे हुए हैं I ग्रामीण जनता निर्धन निडर होकर अपने दावों के लिए लड़ने की हिम्मत नहीं कर सकता I अतः उसने अपने  परिस्थिती को अपने भाग्य पर छोड़ दिया है I गाँव में कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों की उनके प्रति उपेक्षापूर्ण प्रवृत्ति ने भी स्थिति को और अधिक खराब कर दिया है I वे गाँव के सम्पन्न और प्रभावशाली लोगों के प्रलोभनों में जाते हैं I गरीबों के लाभ के लिए शुरू की गई अनेक योजनाओं के अन्तर्गत आवंटित धन गलत स्थान पर पहुँच जाता है I इस प्रकार गरीबों की दशा को सुधारने के लिए अरबों रुपए व्यय किए जा चुके हैं, किन्तु कोई सन्तोषप्रद प्रगति इस दिशा में नहीं हुई I अब समय गया है, जब हम अपनी प्राथमिकताओं का पुनः मूल्यांकन करें और अपनी ग्रामीण जनता की दशा सुधारने के कार्य में केन्द्रित ध्यान लगाएँ I सड़कों के निर्माण कार्य  होना चाहिए, जिससे प्रत्येक गाँव मुख्य सड़क से जुड़ जाए, यातायात की कठिनाई दूर हो जाए और ग्रामीण गरीबों का शहरों को आना-जाना सुलभ हो जाए जहाँ से वे जागृति और अपनी प्रगति के लिए प्रोत्साहन प्राप्त करें I

17 दिसंबर 2004 को रिलीज हुई फिल्म ‘स्वदेश’ जो ‘आशुतोष गोवारिकर’ द्वारा निर्देशित है, यह फिल्म एक मोहन भार्गव एक सफल एनआरआई (अनिवासी भारतीय) की कहानी हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका में नासा के तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत हैं। पुरानी यादों से प्रेरित होकर, वह उस नानी को खोजने के लिए अपनी जड़ों की ओर लौटता है जिसने उसे अपनी मातृभूमि में पाला था, और उसे वापस अमेरिका लाने का इरादा रखता था। उनकी यात्रा उन्हें भारत के ग्रामीण हृदय, चरणपुर गाँव तक ले जाती है, और उन्हें बाहरी और आंतरिक दोनों तरह की खोज में लगा देती है कि वह वास्तव में कहाँ से हैं। स्वदेस एक भारतीय की अंतरात्मा के आघात के बारे में है, जो उसे वापस लौटने और अपने देश के लिए कुछ करने का आग्रह करता है। एक पूर्वाग्रह है कि फिल्म एक छोटे से गांव में बिजली लाने के बारे में है। "स्वदेस" से हम सकारात्मक सोच के साथ नकारात्मकता पर विजय पाने का महत्व सीखते हैं। शाहरुख खान का चरित्र बाधाओं पर काबू पाने और सार्थक परिवर्तन प्राप्त करने में आत्म-विश्वास और सकारात्मक मानसिकता की शक्ति को उजागर करता है। संवाद इस विचार को रेखांकित करता है कि परिवर्तन और परिवर्तन भीतर से शुरू होना चाहिए।

भारत में जनसंख्या बढ़ोतरी: भारत में जनसंख्या भयावह दर से बढ़ रही है I 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,210.19 मिलियन थी। इसमें 623.72 मिलियन पुरुष (51.54%) और 586.46 मिलियन महिलाएं (48.46%) शामिल थीं। अनेक उपायों को अपनाने के बावजूद हम पर्याप्त रूप से इस प्रतिशत को घटाने में सफल नहीं रहे हैं I नतीजा यह है कि हमारे यहाँ जनसंख्या विस्फोट का खतरा उत्पन्न हो गया है और हम अति जनसंख्या की और बढ़ रहे हैं I अति जनसंख्या वह स्थिति है जिनमें जनसंख्या उपलब्ध साधनों के आगे बढ़ जाती है I भारत में यह स्थिति बहुत ही निकट भविष्य में पहुँच जाएगी I अति जनसंख्या भी बहुत से खतरों से परिपूर्ण है I भूख, बीमारी, दयनीय आवास की दशाएँ, अकाल, कुपोषण आदि बुराइयाँ अति जनसंख्या के साथ चलती हैं I भारत की यह बढ़ती हुई जनसंख्या चिन्ता का विषय बन गई है, क्योंकि हम प्रत्येक वर्ष एक करोड़ से अधिक व्यक्ति अपनी पहले से ही बहुत बड़ी जनसंख्या में जोड़ देते हैं I बढ़ती हुई जनसंख्या ने स्थान की समस्या उत्पन्न कर दी है I आवास की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है I सड़कों पर भीड़ रहती है और ट्रेफिक जाम हो जाते हैं I ट्रेनों और बसों में इस कदर अत्यधिक भीड़ रहती है कि यात्रा अपने में ही वास्तव में एक साहसी कार्य बन गई है I शैक्षिक संस्थाएँ प्रवेश की समस्या का सामना कर रही हैं I एक समन्वित रणनीति के अभाव में शिक्षा का स्तर इतनी तीव्रगति से गिर रहा है कि अब कोई स्तर ही नहीं रहा है I यदि जनसंख्या वर्तमान भयावह दर से बढ़ती रही तो हमारे सभी विकास के प्रयास निरर्थक हो जायेंगे, निर्धनों को कोई राहत नहीं पहुँचा सकेंगे और जीवन के रहन-सहन के स्तर में कोई पर्याप्त प्रगति नहीं हो पाएगी I अतः हमको जनसंख्या नियन्त्रण के कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए I

10 जून 2022 को रिलीज हुई फिल्म जनहित में जारी’ जो जय बसंतु सिंह द्वारा निर्देशित है, यह फिल्म एक युवा लड़की की कहानी है, जो भारत के मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में कंडोम बेचने का एक चुनौतीपूर्ण काम करती है। निर्देशक ने इस फिल्म में ये दिखाने की कोशिश की है कि हमारे समाज में सामाजिक वर्जनाओं के बीच उस लड़की को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और कैसे वह अपने परिवार और पूरे शहर के प्रतिरोध का सामना करती है। वह महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने, सुरक्षा के महत्व को समझाने और उनके परिवार के सदस्यों और ससुराल वालों के विरोध से निपटने की दिशा में अपना काम करती हैं। ऐसी फिल्मे ना केवल महिला के काम में आए बधाओ को दिखती है, बल्की हमारे समाज में जनसंख्या नियंत्रण कैसे और क्यों जरूरी है ये भी  बताती है I कॉमेडी ड्रामा के साथ-साथ ऐसे गंभीर समस्या को समाज के लोगों के सामने लाना बहुत जरूरी है I जनसंख्या नियंत्रण जैसी समस्या को हम फ़िल्मो के माध्यम से दिखा कर लोगों के बिच जागरूकता पहुंचा सकते हैं I हो सकता है कि ऐसी फिल्मे हमारे समाज के दृष्टिकोण में वह बदलाव ला दे जिसका हम सभी इंतजार कर रहे है।

दलित का उत्थान: भारत ने 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की I यह क्षितिज पर नया सबेरा था I इतिहास के एक नये चरण की शुरूआत थी I किन्तु बुनियादी तौर से, उपलब्ध की गई यह स्वतंत्रता केवल राजनीतिक थी I सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता को अभी आना था I भारत की एक बहुत बड़ी जनसंख्या को सदियों से मानवीय मानकों से नीचे की जिन्दगी जीनी पड़ी थी I उनको विकास के अवसरों से वंचित रखा गया I अनुसूचित जातियों ने, और उनसे कुछ कम पिछड़ी जातियों ने निर्धनता, दरिद्रता एवं सामाजिक शोषण की अवर्णनीय यातनायें सही थीं I स्वतंत्र भारत ने उन्हें त्रुटिपूर्ण विकास एवं शोषण से मुक्ति दिलाने की शपथ ली I इन लोगों की दशा सुधारने हेतु स्वयं संविधान में प्रावधान किये गये I

 28 जून 2019 में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 15’ जो अनुभव सिन्हाद्वारा निर्देशित है, यह फिल्म भारत की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति के आधार पर पुलिस अधिकारियों के जीवन पर है। यह फिल्म जाति-आधारित भेदभाव से प्रेरित अपराधों से जुड़े कई वास्तविक जीवन के मामलों से प्रेरित है, जिसमें 2014 के बदायूं सामूहिक बलात्कार के आरोप भी शामिल हैं। ऐसे देश में जहां भेदभाव हर जगह है, चाहे नस्ल या जाति से संबंधित हो, अधिकारी स्वीकृति और परिवर्तन की यात्रा पर निकलते हैं। यह फिल्म पूरी तरह से बदायूँ बलात्कार के आरोपों पर आधारित है, जिसने देश में तूफान ला दिया था। इस फिल्म में, दो दलित नाबालिगों के साथ बेरहमी से सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उन्हें उसी गांव में एक पेड़ से लटका दिया गया, ताकि दुनिया देख सके। ऐसी फिल्मों का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है, लोगों को सोचने पर मजबूर करता है, कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म आंखें खोलने वाली है जो लोगों को सवाल करने और विद्रोह करने पर मजबूर करती है। यह सामाजिक अन्याय पर प्रकाश डालता है, फिल्म यौन हिंसा और सामाजिक अन्याय जैसे विषयों पर सोचने के लिए मजबूर करता है। जाति-आधारित भेदभाव पर ध्यान आकर्षित करता है, फिल्म का नाम भारत के संविधान के अनुच्छेद 15 के नाम पर रखा गया है, जो जाति, धर्म, नस्ल, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है।

प्रेस की स्वतन्त्रता: आधुनिक दुनिया में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं का तीव्रगति से विकास हुआ है I प्रेस लोकतन्त्र की एक शक्तिशाली संस्था है I यह लोकतान्त्रिक राजनीतिक व्यवस्था में इतना प्रभाव रखती है कि इसको चतुर्थ रियासत कहा गया है I प्रेस ने पूर्वी यूरोप में दुनिया के इस भाग में साम्यवादी अधिनायकवाद को समाप्त करने में लोकतान्त्रिक शक्तियों को सहायता प्रदान की और जो प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, उससे यह स्पष्ट हो गया कि प्रेस की मार सर्वसत्तासम्पन्न तानाशाही को भी धराशायी कर सकती है I देश का कोई भी कोना मुश्किल से ही ऐसा हो जो इसकी पैनी दृष्टि से अदृश्य रहता हो I यही कारण है कि शक्तिशाली शासक भी इसके महत्व एवं शक्ति को नजरअन्दाज नहीं कर सकते I पहली भूमिका जो प्रेस लोकतन्त्र में निभाती है, वह यह है कि यह जनता की प्रवक्ता के रूप में कार्य करती है I लोग सरकार की कमियों के विषय में अपनी शिकायतों को प्रेस के माध्यम से व्यक्त करते हैं I दूसरी ओर सरकार को भी प्रेस के माध्यम से राष्ट्र की नब्ज मालूम करना आसान हो जाता है I दूसरा बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य, जो प्रेस लोकतन्त्र में करती है, वह है जनमत निर्माण का I सरकार की नीतियों और कायक्रमों पर टिप्पणियों एवं आलोचनाओं के द्वारा यह वास्तविकता को जनता के समक्ष रखती है I यह महत्वपूर्ण नीतियों के उस गूढ़ अर्थ को जिसको सामान्य आदमी नहीं समझ पाता, स्पष्ट करती है I इस प्रकार प्रेस की सहायता से लोग सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के विषय में अपनी राय बनाते हैं I प्रेस सारे विश्व में समाचारों और विचारों को फैलाती है और लोगों को विश्व में होने वाली घटनाओं के विषय में अद्यतन जानकारी कराती है I प्रेस का सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह है कि यह देश एवं विश्व के लोगों के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समस्याओं पर राष्ट्रीय अथवा अन्तर्राष्टीय परिचर्चा एवं वाद-विवाद में भाग लेना आसान बनाती है I सरकार जनता के बहुमत द्वारा व्यक्त विचारों के प्रकाश में अपनी नीतियों में आवश्यक परिवर्तन करने में आसानी महसूस करती है I आलोचना और टिप्पणियों के द्वारा प्रेस सरकार को सजग रखती है और किसी गलत कार्य के परिणामों के पति आगाह कराती है I क्योंकि आज के समाज के जीवन में प्रेस इतनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, यह आवश्यक है कि इसको अपने कार्यों, उत्तरदायित्वों को निभाने हेतु आवश्यक स्वतन्त्रता प्रदान की जाए I आधुनिक समय में प्रेस एक अन्तर्राष्ट्रीयकरण की भूमिका भी निमा रही है I

7 जनवरी 2011 को रिलीज हुई फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ जो ‘राज कुमार गुप्ता’ द्वारा निर्देशित है, यह फिल्म एक युवा लड़की की जबरदस्त बाधाओं के खिलाफ न्याय की लड़ाई की प्रेरक सच्ची कहानी पर आधारित है। एक टॉमबॉय, जेसिका अपने पिता का गौरव है, क्योंकि वे संघर्षरत पारिवारिक फार्म पर एक साथ काम करते हैं। दिल्ली, भारत में एक विशिष्ट कार्यक्रम में बार की देखभाल करने वाली जेसिका (मायरा कर्ण) आखिरी कॉल के बाद तीन लोगों को सेवा देने से इंकार कर देती है। उनमें से एक आदमी, मनीष (मोहम्मद जीशान अयूब), जो एक बड़े राजनेता का बेटा है, जवाब में उसके सिर में गोली मार देता है। दर्जनों चश्मदीद गवाह हैं, लेकिन जैसा कि जेसिका की बहन, सबरीना (विद्या बालन) को पता चलता है, वे या तो आसानी से भूल जाते हैं या अपनी गवाही को सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को बेचने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे एक खुला और बंद मामला लालच और राजनीतिक प्रभाव का बंधक बन जाता है। नो वन किल्ड जेसिका को रिलीज़ होने पर आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली, साथ ही इसकी पटकथा की भी प्रशंसा हुई I लोगो का कहना था की, काफी समय बाद सच्ची घटनाओं पर आधारित कोई अच्छी हिंदी फिल्म देखने का मौका मिला है।

भारत में दहेज प्रथा: दहेज प्रथा भारत में बहुत बड़ी सामाजिक बुराइयों में से एक है I आए दिन दहेज के कारण मृत्यु के समाचार सुनने को मिलते हैं I इस दहेज के राक्षस द्वारा माता-पिताओं की बहुत-सी बेटियाँ उनसे छीन ली गई हैं I हमारे समाज में प्रचलित भ्रष्टाचार के कारणों में से अधिकतर दहेज प्रथा का कारण है I लोग गैर कानूनी रूप से धन संचय करते हैं, क्योंकि उन्हें अपनी पुत्रियों की शादी में दहेज पर भारी खर्च वहन करना पड़ता है I यह बुराई समाज को खोखला कर रही है और वास्तविक प्रगति अवरुद्ध हो गई है I दहेज प्रथा वर्तमान भारतीय समाज की ही प्रथा नहीं है I यह हमें हमारे भूतकाल से विरासत में मिली है I हमारी पुराण कथाओं में माता-पिता द्वारा अपनी पुत्रियों को अच्छा दहेज दिए जाने का उल्लेख है I वास्तव में देखा जाए तो प्रथा में कोई खराबी नहीं है I यदि इसको उचित सीमाओं के अन्तर्गत रखा जाए तो यह स्वस्थ रिवाज है I यह प्रथा बुराई इसलिए बन गई है क्योकी यह सीमा पार कर गई है, जबकि पहले दहेज प्रेम और स्नेह का प्रतीक था I अब तो यह व्यापार या सौदेबाजी हो गई है I भारतीय समाज में इस प्रथा के प्रचलन का पहला कारण महिलाओं की पुरुषों पर आर्थिक निर्भरता है I इस रिवाज की बेड़ियों को तोड़ने का साहस साधारण लोगों में नहीं है और ही समाज सामान्यतया इसकी स्वीकृत ही देता है I इसके अतिरिक्त अपनी हैसियत से ऊँचे परिवार में वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित करने की प्रवृत्ति भी दहेज का एक बड़ा कारण है I माता- पिता अपनी पुत्री का सुख खरीदने के लिए अधिक-से-अधिक दहेज देना चाहेंगे I यदि भारतीय समाज को प्रगति करनी है और तेजी से आगे बढ़ रहे विश्व के अन्य समाजों के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलना है तो दहेज प्रथा का अन्त होना चाहिए I महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए सही प्रकार की शिक्षा प्रदान किए जाने की आवश्यकता है I फिल्मो के द्वारा इस बुराई के खिलाफ समाज को जाग्रत किया जाना चाहिए I अन्तर्जातीय विवाहों को प्रोत्साहन देना चाहिए I दहेज विरोधी अधिनियम को और अधिक सख्त बनाया जाना चाहिए और उसको लागू भी किया जाना चाहिए I दोषियों को ऐसा दण्ड देना चाहिए जिससे कि भविष्य में वे ऐसा अपराध कर सकें I महिलाओं को भी यह संकल्प लेना चाहिए कि वे दहेज माँगने वाले व्यक्ति से विवाह नहीं करेंगी I

11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई फिल्म रक्षा बंधन, जो आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित है, यह एक भारतीय हिंदी-भाषा की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है I चाट बेचने वाला लाला केदारनाथ (अक्षय कुमार) अपनी चार बहनों के लिए उपयुक्त पति ढूंढने का अपनी बीमार मां से किया वादा निभाने का प्रयास करता है I अपनी मां से वादा के लिए लाला अपनी खुशियों को डेव पे लगाकर अपनी सबसे होनहार बहन गायत्री की शादी तय करता है I बहुत प्रार्थनाओं के बाद एक बहन की शादी धूम धाम दहेज के साथ कर पता है, जिसके लिए लाला को अपनी किडनी तक बेचनी पड़ती है I शादी के कुछ ही समय बाद गायत्री दहेज में कुछ चीज़ों के कम होने के करण मार पिट की शिकार हो जाती है I जिसके कारण कुछ ही समय बाद गायत्री जहर पीकर आत्महत्या कर लेती है। लाला को दहेज प्रथा के अभिशाप का एहसास होता है और वह कसम खाता है कि वह अपनी बाकी तीन बहनों को उनके भविष्य के लिए इतना सक्षम बनाएगा कि वे अपना दूल्हा खुद चुन सकें और बिना दहेज के शादी कर सकें। हमारे समाज में रक्षाबंधन जैसी फिल्मों को सिनेमा घरों में मुफ़्त दिखाया जाना चाहिए ताकि लोग दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों से सावधान रहें I

 

निष्‍कर्ष:

हमारे समाज से जुड़े सामाजिक मुद्दों के बारे में लोग जो धारणाएँ और राय बनाते हैं, वे बड़े पैमाने पर  फिल्मों और अभिनय के माध्यम से चित्रित करने के तरीके से शासित होते हैं। कुछ फिल्म जैसे की आर्टिकल 15, पिंक, टॉयलेट एक प्रेम कथा, नो वन किल्ड जेसिका, ने जनता को जगाया और इसके खिलाफ आवाज उठाई और समाज में हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक किया I फिल्म निर्देशकों द्वारा निर्देशित यथार्थवादी सिनेमा सामाजिक मानदंडों को प्रभावित और आकार देता है और समाज को सकारात्मक दिशा देती है। भारतीय फिल्म निर्माताओं को व्यापक सामाजिक मुद्दों के दायरे को निर्देशित करने पर ध्यान देना चाहिए, साथ-साथ नए युग के दर्शकों की विकसित रुचि को भी संबोधित किया जाना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आये I

 

 

 

सन्‍दर्भ:

·         Population of India in 2011 Census - Google Search.

·         “Janhit Mein Jaari (2022) 6.8 | Comedy, Drama, Romance.” IMDb, 10 June 2022, www.imdb.com/title/tt13534808.

·         https://m.imdb.com/title/tt0367110/reviews

·         Naukri 1954 Movie Story - Google Search.

·         “Pink (2016) - Plot - IMDb.” IMDb, www.imdb.com/title/tt5571734/plotsummary.

·         “Article 15 (2019) 8.1 | Crime, Drama, Mystery.” IMDb, 28 June 2019, www.imdb.com/title/tt10324144.

 

Post a Comment

0 Comments